उत्तरप्रदेश : घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को तमंचे से मारी गोली, गांव में फैली दहशत

By: Ankur Fri, 27 Aug 2021 5:30:03

उत्तरप्रदेश : घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को तमंचे से मारी गोली, गांव में फैली दहशत

उत्तरप्रदेश के बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मार दी जिससे गाँव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। इसके अलावा एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सचिन पुत्र पप्पू की शादी करीब आठ वर्ष पहले लक्ष्मी (25 वर्ष) पुत्री बाबूराम निवासी मोहल्ला सिंघाडिया थाना रेहड़ के साथ हुई थी। दोनों में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के तीन बच्चे हर्षित (06 वर्ष), शुभम (04 वर्ष) और वंश (02 वर्ष) है। गुरुवार की रात करीब दस बजे सचिन ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी के चेहरे पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामसे की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक हो चुकी 30 गिरफ्तारी, जम्मू-कश्मीर में भी छापेमारी

# CM अशोक गहलोत के सीने में दर्द के बाद की गई एंजियोप्लास्टी, लगाया गया एक स्‍टेंट

# नेहा धूपिया हुईं 41 की, पति अंगद बेदी सहित करीना, अनुष्का, कैटरीना ने ऐसे किया विश, जानें-और बातें

# उत्तरप्रदेश : मिट्टी के दीपक बेचने वाली दो किशोरियों के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

# सुष्मिता सेन हुईं गंभीर! Photo के साथ शेयर की पोस्ट, लिखा-मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है…

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com